फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों के अधिकार खत्म कर अधिकारियों को दे दो

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में अधिकारियों की अनदेखी को लेकर महिला पार्षदों ने नाराजगी जताई है। महिला पार्षदों ने क्षेत्र में विकास कार्य न होने पर अधिकारियों को सारे अधिकार देने की बात कही है। महिला पार्षदों का कहना है कि नगर निगम में महिला पार्षदों की अनदेखी की जाती है। महिला पार्षदों के प्रस्तावों पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। यहां तक कि सहायक अभियंता, अवर अभियंता और बाबू तक पार्षदों की बात को तवज्जो नहीं देते। पार्षदों ने कहा कि अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पार्षदों के अधिकार खत्म कर अधिकारियों को दे दिए जाएं। मांग करने वालों में पार्षद जामवती, रामकुमारी राय, इंदू वर्मा, गीता देवी, प्र्रियंका साहू, उमा कुशवाहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें