फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने दौड़ी नगर निगम की टीमें

विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते नगर निगम के अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
महानगर की सड़कों और फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को नगर निगम की टीमें दौड़ती नजर आईं। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने ईसाई टोला से खातीबाबा और कचहरी चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों के चालान काटे गए। महानगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने प्लान तैयार किया था। नगर आयुक्त ने भी इसे लेकर निर्देश दिए थे। साथ ही नगर निगम को लगातार अतिक्रमण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसे लेकर बुधवार को नगर निगम की टीम ने ईसाईटोला से खातीबाबा तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दो जगहों पर अवैध रूप से शेड लगाकर सड़क घेरी गई थी। जिन्हें हटवाया गया। वहीं दुकानों के होर्डिंग्स उतरवाए गए। वहीं कचहरी चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान 40 से अधिक अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़ीं एंबुलेंस को भी हटवाया गया। इस मौके पर प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेेयी, सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, सूबेदार कमलेश मिश्रा, सुदेश, तेजकरन मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई करता रहेगा। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें