कंपोस्ट प्लांट का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
- फोटो : AMAR UJALA
नगर आयुक्त अवनीश राय ने बुधवार को शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कंपोस्ट प्लांट का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कंपोस्ट प्लांट में बनने वाले उत्पाद की बिक्री कर राजस्व आय बढ़ाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुर्गा मछली मार्केट के सामने गंदगी देख फटकार लगाई। नगर आयुक्त अवनीश राय ने सबसे पहले मसीहगंज स्थित कंपोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने प्लांट के संचालन की जानकारी ली। इसके बाद नगर आयुक्त ने मुर्गा मछली मार्केट स्थित कंपोस्ट प्लांट में कूड़े के अलग-अलग करने, खाद बनाने की प्रक्रिया को देखा। इस दौरान नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि कंपोस्ट प्लांट में बनने वाले उत्पाद की बिक्री और राजस्व आय के लिए योजना तैयार की जाए। नगर आयुक्त को मुर्गा-मछली मार्केट के सामने गंदगी का अंबार मिला। जिस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने पैरामेडिकल, मेडिकल और गढ़मऊ झील का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जोनल सेनेटरी आफिसर रविचंद्र निरंजन मौजूद रहेे। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम ने इलाइट चौराहे पर एलईडी स्क्रीन के जरिए कार्टून फिल्मों का प्रसारण कर कोरोना जागरूकता शुरू कर दी है। इसके साथ ही हर पोल पर बोर्ड और चौराहों पर होर्डिंग लगवाए गए हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त ने कहा कि हाउस टू हाउस मैपिंग के साथ जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार की कवायद की जा रही