फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की गाड़ी से पकड़ी देशी शराब, ड्राइवर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम बाहर दतिया गेट स्थित गुलाम गौस खां पार्क के पास से कूड़ा ढोने वाली नगर निगम की एक गाड़ी से 52 पेटी देशी शराब बरामद कर ली। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया, जबकि चार भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

नगर निगम में अंदर उनाव गेट निवासी रामपाल संविदा चालक है। वह बड़ी कूड़ा गाड़ी चलाता है। सोमवार को वह गाड़ी में कूड़े की जगह देशी शराब की बोतलों की पेटी रखकर ले जा रहा था। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाहर दतिया गेट स्थित गुलाम गौस खां पार्क के पास से उक्त गाड़ी को रोककर जांच की। पुलिस ने गाड़ी के अंदर रखी 52 पेटी शराब बरामद की। एक पेटी की कीमत ढाई हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से उक्त ड्राइवर को पकड़ लिया। जबकि कामरान, कल्लू व दो अज्ञात लोग भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि शराब कहां से आई और कहां जा रही थी। इसका पता किया जा रहा है। भागे आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें