फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन खुला, दफ्तर-बाजार खुले स्वीकृति के बाद भी नगर निगम के 25 काम शुरू नहीं हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन खुले हुए डेढ़ महीने से अधिक समय बीत चुका है। बाजार, कारोबार, दफ्तर सब खुल गए हैं। केंद्र व राज्य सरकार एक के बाद एक सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है इसके बावजूद नगर निगम अमला विकास कार्य कराने के मूड में नहीं है। कम से कम 25 ऐसे काम हैं जो पांच करोड़ से अधिक की बजट स्वीकृति के बाद भी आज तक शुरू ही नहीं हुए हैं। इसका खामियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं। इसके पीछे नगर निगम के अधिकारियों का तर्क है कि मजदूरों के न मिलने और कई कटेनमेंट जोन होने की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए नगर निगम ने निर्माण कार्य स्वीकृत किए थे। मार्च के अंतिम सप्ताह में करीब 45 निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए। इसके बाद लॉकडाउन लागू हो गया है। इसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सके। सरकार ने जून महीने में अनलॉक लागू किया, तो निर्माण कार्य शुरू कराने के प्रयास किए गए। लेकिन मजदूरों की कमी बाधा बनती रही। निगम अधिकारियों का दावा है कि करीब मरम्मत के 35 काम शुरू करा दिए गए हैं। वहीं जून महीने में 17 निर्माण कार्यों को स्वीकृति देकर कार्यादेश जारी किए गए, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सके हैं। बताया जाता है कि जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य प्रस्तावित किए गए थे, उनमें से कई में कंटेनमेंट जोन बना हुआ है। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। ठेकेदारों को निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कहा गया, लेकिन मजदूरों की कमी के चलते निर्माण अटके पड़े हैं। बताया यह भी जा रहा है कि हॉट मिक्स प्लांट से होने वाले करीब 10 कामों के कार्यादेश लॉकडाउन से पहले जारी किए गए, लेकिन काम शुरू नहीं हुए हैं। चीफ इंजीनियर एलएन सिंह का कहना है कि निर्माण कार्यों में मजदूरों की कमी और कंटेनमेंट जोन बने होने के चलते काम शुरू नहीं हो सके हैं। जिन्हें जल्द शुरू कराने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
14वें वित्त से स्वीकृत कामों को पूरा करने पर जोर
नगर निगम इन दिनों 14वें वित्त आयोग के बजट से स्वीकृत किए गए कामों को पूरा कराने पर जोर दे रहा है। दरअसल, शासन ने 14वें वित्त आयोग के बजट को खर्च करने के लिए 31 जुलाई तक की समय सीमा तय की है। इसके बाद बजट वापस हो जाएगा। ऐसे में नगर निगम अधिकारी 14वें वित्त के कामों को पूरा करने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ प्रमुख काम जो रुके हैं
- सूजे खां खिड़की क्षेत्र में हॉट मिक्स सड़क का निर्माण
- नई बस्ती क्षेत्र में पार्क की बाउंड्री का निर्माण
- आवास विकास क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य
- ग्वालियर रोड पर अटल पथ का सौंदर्यीकरण और निर्माण
- मेडिकल कॉलेज के बाहर फुटपाथ और पाथवे का निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें