निरीक्षण की खबर में.... सूजे खां खिड़की स्थित पार्क का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अवनीश राय।
झांसी। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बृहस्पतिवार को महानगर में अमृत योजना के तहत बने दो पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण मिलने पर नाराजगी जताई।
नगर आयुक्त ने सबसे पहले गढ़िया गांव स्थित पार्क का निरीक्षण किया। यहां बताया गया कि पार्क का निर्माण लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शासन से बजट न मिलने से काम अटका हुआ था। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द पार्क का अवशेष निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। इसके बाद नगर आयुक्त सूजे खां खिड़की पर बन रहे पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर पार्क के गेट के पास अतिक्रमण पर उन्होंने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि पार्क के पास से अतिक्रमण हटाया जाए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा मौजूद रहे।