फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेरे पापा का मंत्रियों के साथ उठना-बैठना है, पास कर दीजिए नहीं तो...

Tue, 19 Mar 2024 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षकों के लिए लिखे धमकी भरे संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने परीक्षकों के लिए भावुकता के साथ धमकी भरे संदेश भी लिखे हैं। किसी ने अपने पापा की ऊंची पहुंच होने की बात लिखते हुए पास करने के लिए कहा है तो किसी ने फेल होने पर फांसी लगा लेने की परीक्षक को धमकी दी है। वहीं तमाम परीक्षार्थियों ने परीक्षकों से पास करने की गुहार लगाई है।
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन कर रहे परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे गए परीक्षार्थियों के संदेश पढ़कर हैरान हैं। किसी परीक्षार्थी ने भावुकता भरे संदेश लिखे हैं, तो कोई परीक्षक को धमकी दे रहा है। परीक्षक बताते हैं कि परीक्षार्थी ऐसी बातें सुंदर लिखावट में अलग से बॉक्स बनाकर लिखते हैं। मूल्यांकन कक्ष में ऐसे संदेशों को परीक्षक एक-दूसरे को पढ़कर सुना रहे हैं।
विज्ञापन

-

पास नहीं किया तो खतरे में पड़ जाएगी आपकी नौकरी
इंटरमीडिएट की एक उत्तर पुस्तिका में परीक्षार्थी ने लिखा है कि मेरे पापा का मंत्रियों के साथ उठना-बैठना है। पास कर दीजिए वरना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। गुरुजी आपकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। मैंने प्रश्नों के जवाब में इतना तो लिखा ही है कि पास हो जाऊं। परीक्षार्थी ने संदेश में अपना मोबाइल नंबर लिखते हुए परीक्षक से कॉल करने के लिए कहा है।

अगर फेल हुआ तो मैं फांसी लगा लूंगा
सर अगर मैं फेल हुआ तो बता रहा हूं, फांसी लगाकर जान दे दूंगा। हाईस्कूल की एक उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने खुद की जान लेने की धमकी दी। उसने लिखा है कि मैं मरूंगा तो इल्जाम आप पर आएगा। आप खुद को जीवनभर माफ नहीं कर पाओगे कि आपके फेल करने से एक छात्र मर गया।
विज्ञापन



पास कर दो आपका क्या जाएगा, लेकिन मेरा भला हो जाएगा
हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षार्थी ने लिखा कि गुरुजी मुझे पास कर दो। आपका क्या बिगड़ जाएगा, लेकिन मेरा भला जरूर हो जाएगा। मैं बहुत गरीब परिवार का छात्र हूं, फेल हुआ तो मां सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी, ताे वो मर जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें