संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की मुस्लिम संगठनों ने भी निंदा की है। उन्होंने आतंकियों के इस कृत्य को निंदनीय करार देते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम ने बैठक कर हमले की निंदा की। मुफ्ती इमरान नदवी ने बताया कि हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। इस तरह का जानलेवा हमला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। मौके पर इलियास अली, हाजी मुजाहिद, राजकुमार राव, अयाज़ खान, हरि मोहन यादव, अफजल खान, रामसिंह, क़ाज़ी तबरेज़ आदि रहे।