फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर स्कूटी छोड़ भागे हत्यारे, बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर स्कूटी छोड़ भागे हत्यारे, बरामद
विज्ञापन

झांसी। पीतांबरा इन्क्लेव में ठेकेदार बलवीर प्रजापति (53) की हत्या में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। हत्यारे रेलवे स्टेशन पर स्कूटी छोड़कर ट्रेन में सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली है। मौके से मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल भी बरामद हुआ है लेकिन दो फोन अब भी नहीं मिल सकेे। पुलिस दिन भर पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ करती रही। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर किया है।
शनिवार को थाना कोतवाली के नई बस्ती निवासी गोड़ुआ निवासी बलवीर प्रजापति का शव पीतांबरा इन्क्लेव स्थित फ्लैट नंबर छह में खून से लथपथ मिला था। परिजनों के साथ पुलिस फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर पहुंची। जांच में पता चला कि हथौड़े से सिर पर प्रहार कर बलवीर की हत्या की गई थी। मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी थीं। रविवार को मृतक के पुत्र कपिल प्रजापति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने खंडेराव गेट निवासी अभय अग्रवाल, दिनेश सिंह परिहार व हरियाणा की फरीदाबाद निवासी प्रियंका पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कपिल ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार को उसके पिता बलवीर घर से फ्लैट की रजिस्ट्री कराने कहकर घर से निकले थे। साथ 15-16 लाख रुपये लिए थे। घर से जाते समय उन्होंने कहा था कि जब फोन कर बुलाएं तो रजिस्टार कार्यालय आ जाना। कपिल के मुताबिक शाम चार बजे तक फोन नहीं आया तो उसने पिता के तीनों मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद पिता के मित्र अभय अग्रवाल को बुुलाकर जानकारी ली लेकिन वह भी कुछ नहीं बता सके। इसके बाद सभी फ्लैट पर पहुंचे, जहां ताला लटक रहा था। शक होने पर कोतवाली पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने ताला तोड़ा तो पिता बलवीर मृत पड़े हुए थे।
विज्ञापन

इसमें पकड़े गए आरोपी अभय अग्रवाल से दिन भर चली पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस ने फरार दिनेश व प्रियंका को पकड़ने के लिए घर व कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन दोनोें हाथ नहीं आ सके। परिजनों से पुलिस को पता चला कि मृतक बलवीर तीन मोबाइल चलाते थे। पुलिस को घटनास्थल से पूरी तरह क्षतिग्रस्त एक मोबाइल बरामद हुआ। इसमें सिमें भी नहीं मिल सकीं। हत्यारोें ने घटना को अंजाम देकर मोबाइलों को निकाला। एक मोबाइल से सिमें निकालकर उसे क्षतिग्रस्त कर वहीं फेंक दिया, जबकि दो मोबाइल अपने साथ ले गए। पुलिस उक्त दोनों मोबाइलों को भी तलाश करती रही, लेकिन हाथ नहीं सके। पुलिस ने हत्यारों की स्कूटी भी स्टेशन से बरामद कर ली है, जो बाहर खड़ी थी। साफ है कि हत्यारे घटना को अंजाम देकर स्कूटी से स्टेशन पहुंचे और यहां से ट्रेन पकड़कर भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेे जा रहे
हत्यारोें की स्कूटी मिलने के बाद पुलिस ने पहले तो स्टेशन व ट्रेनों में चेकिंग की। हत्यारों का पता न चलने पर स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पता चला है कि यहां से पुलिस को हत्यारों की कुछ गतिविधियां मिली हैं, जिस पर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
करीबियोें से भी हुई पूछताछ
रविवार को सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी व सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने हत्यारोें के करीबियों से पूछताछ की। इसके अलावा घटना से एक दिन पहले मृतक से बात करने वालों से भी जानकारी ली गई।
पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात रही पुलिस
रविवार को नवाबाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी व सदर बाजार थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात रहे। दोपहर तक पोस्टमार्टम प्रक्रिया होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद पुलिस की देखरेख में परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जहां शाम को पुलिस की मौजूदगी में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के नेतृत्व मेें पुलिस की टीमें पड़ताल कर रहीं हैं। कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें