फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह बाद पकड़ा गया रघुनंदन वैद्य का हत्यारा

विज्ञापन
demo
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौकाबाग में रघुनंदन वैद्य की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी पप्पू सेन को कोतवाली पुलिस ने नौ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह रघुनंदन के बेटे और अपनी पत्नी की हत्या करने के इरादे से शहर आया था। हत्यारोपी ने कबूल किया है कि रघुनंदन की हत्या के बाद उसने उड़ीसा में अपनी सास, ससुर व साले की हत्या भी की थी। पुलिस ने उस पकड़ने के लिए 25 हजार का इनाम रखा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्ष 16 जुलाई 2020 को चौकाबाग निवासी रघुनंदन वैद्य रात में अपने घर में थे, तभी पड़ोस में रहने वाले पप्पू सेन ने रघुनंदन को घर से बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पप्पू सेन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
एसपी ने बताया कि रघुनंदन की हत्या के बाद पप्पू सेन अपनी ससुराल उड़ीसा प्रांत के जिला सुबरनापुर के थाना बिनका क्षेत्र के ग्राम सिलारी पहुंचा था। वहां उसने अपनी सास वैदेही, ससुर गोलू एवं साले शिवा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। इस तिहरे हत्याकांड का मामला उड़ीसा के थाना बिनका में दर्ज किया गया था और तभी से ललितपुर एवं उड़ीसा की पुलिस पप्पू सेन की तलाश में घूम रही थी। ललितपुर पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन

बताया गया कि बीते रोज दो अप्रैल को पप्पू सेन मृतक रघुनंदन के बेटे के घर में रह रही अपनी पत्नी मीना एवं रघुनंदन वैद्य के बेटे राहुल की हत्या के फिराक में लौटा तो कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से रघुनंदन वैद्य की हत्या में उपयोग किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी पप्पू ने बताया कि उसने रघुनंदन से उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेजने की बात कही थी,
लेकिन वह नहीं माना। इसलिए गुुस्से में आकर उसने रघुनंदन वैद्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने यह भी बताया कि अपने ससुराल वालों द्वारा पत्नी से तलाक दिलाने के कारण वह नाराज था। इस कारण अपनी ससुराल उड़ीसा गया और वह 22 जुलाई 2020 को रात में अपनी सास वैदेही, ससुर गोलू एवं साले शिवा की हत्या कर दी थी और पकड़े जाने के डर से वह इधर-उधर घूमता रहा। हत्यारोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार शुक्ला, निरीक्षक अपराध वीरेंद्र कुमार पटेल, उपनिरीक्षक बिजेंद्र कुमार राठी, अनुज कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार, अजमतउल्लाह, भानप्रताप, लोहा सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें