फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओें से हमला करके की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार रात थाना प्रेमनगर स्थित हंसारी में अंडा खाने के दौरान दुकान पर हुए झगड़े में एक युवक ने एक व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ हालत मेें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकोें ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर राजमार्ग स्थित हंसारी निवासी ढबोले साहू का पुत्र गोपाल साहू (50) शनिवार की रात दुकान पर अंडे खा रहा था। इलाके का रहने वाला जितेंद्र सिंह परिहार भी पहुंचकर अंडे खाने लगा। इसी दौरान कहासुनी के बाद दोनों में विवाद बढ़ गया। आवेश में आकर जितेंद्र ने दुकान पर रखे चाकू को उठाकर गोपाल के पेट पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही गोपाल की मौत हो गई। घटना देखकर दुकान पर भगदड़ मच गई। घटना की खबर मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोपाल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भागते समय आरोपी को पकड़ लिया। इधर, घटना की खबर पाकर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कहासुनी के दौरान घटना घटना हुई है। मृतक अकेले हंसारी में रहता था। उसका पूरा परिवार झांसी मेें रहता है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें