फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर प्रधान के चाचा की हत्या

विज्ञापन
गांव में घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। ग्राम प्रधान के चाचा की हत्या वाली खबर में फोटो 1
विज्ञापन
झांसी। घर के बाहर डाली गई सीसी सड़क से निकलने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार की सुबह थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के भोेजला गांव के प्रधान के चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने गांव के ही 11 लोगाें पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार स्थित भोजला गांव निवासी मुन्ना यादव (56) मंगलवार सुबह घर के बाहर खड़े थे, तभी गांव के कुछ लोगों ने पहुंचकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी लोग घसीटते हुए घर से कुछ दूर ले गए। यहां मारपीट के बाद सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मुन्ना की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही परिजन व लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। वहां मुन्ना का खून से लथपथ हालत में शव देखकर घबरा गए। गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। खबर पाते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने भी घटना की जानकारी ली।
मुन्ना के भतीजे ग्राम प्रधान रिंकू यादव ने बताया कि सोमवार को घर के बाहर निजी आरसीसी की सड़क डाली गई थी। सड़क खराब न होे, इसीलिए सभी का आना-जाना बंद कर दिया था। उनका आरोप है सोमवार शाम गांव के ही कुछ लोग सड़क से निकलने लगे, जिनको रोकने से मना करने पर विवाद हो गया। इसी को लेकर उक्त लोग रंजिश रखने लगे। मंगलवार सुबह चाचा मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में गांव के अर्जुन, रज्जन, विशाल, अवधेश, अरविंद, नरेश, रामकुमार, नवल, अम्मो उर्फ आनंद, संदीप व रवि पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। देर रात कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें