फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह लोग हिरासत में, खंगाली गई कॉल डिटेल, लापता डेयरी संचालक का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
murder clue not found
विज्ञापन
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र के मवई में डेयरी संचालक राजेश पाल का बृहस्पतिवार को भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने इस मामले में दस से बाहर लोगों को हिरासत में लेकर दिन भर पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी खंगाली है। देर रात पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन

मवई गांव निवासी राजेश पाल (29) अचानक लापता हो गए थेे। मंगलवार सुबह राजघाट नहर के बगल से सिजवाहा से होकर मवई जाने वाले रास्ते पर करीब दो सौ मीटर दूर एक गड्ढे में राजेश की चप्पल देख परिजनों में हड़कंप मच गया था। मौके पर खून के निशान थे और दांत भी टूटे पड़े थे। खून के धब्बे नहर के पास पानी तक नजर आए थे। घटनास्थल से ही कुछ ही दूरी पर उनकी बुलेट भी मिली थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप था कि हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है। बृहस्पतिवार को भी नहर का पानी रोककर खोजबीन की गई, लेेकिन पता नहीं चला। रक्सा पुलिस ने इस मामले मेेें गांव के ही दस से बारह लोगों को हिरासत में लेेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी खंगाली है।
अशोक नगर गए थे मेला देखने
बताया गया है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ मध्य प्रदेश के अशोक नगर में होली का मेला देखने भी गए थे। मेला देखने गए चारों लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की कई टीमें खोजबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें