फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सिर व शरीर कुचलकर हत्या, हाईवे के पास मैदान में मिली लाश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी-कानपुर हाईवे पर कोछाभांवर के पास मैदान में एक युवक की कुचली लाश  मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर व शरीर पर पत्थर से हमलाकर मौत के घाट  उतारा गया। हत्यारे उसका शव मैदान में छोड़कर भाग गए। मृतक दो दिन पहले घर  से निकला था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया।  मामले की जांच शुुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने घटना की  जानकारी ली है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना नवाबाद के गुमनावारा निवासी आलोक तिवारी (32) मेडिकल कॉलेज के सामने  बने एक मेडिकल स्टोर पर कैशियर थे। 8 मई की सुबह वह घर से निकले थे, लेकिन  देर रात घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन कर पता लगाने का प्रयास किया,  लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। 9 मई की सुबह नवाबाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज कर  आलोक की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। युवक का मोबाइल  भी लगातार स्विच ऑफ आने से परिजन चिंतित हो गए थे। अभी खोजबीन चल रही थी,  इसी बीच रविवार तड़के इलाके में हाईवे के पास मैदान में आलोक का शव लोगों  ने पड़ा देखा। खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नवाबाद  प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, विश्वविद्यालय चैकी इंचार्ज परमेंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक का शरीर पूरी तरह कुचला था और  सिर पर भी पत्थर से कई प्रहार किए थे। मौके से खून से सना भारी पत्थर भी  पुलिस को मिला है। पुलिस ने पत्थर को सुपुदर्गी में लेकर शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एसपी सिटी  राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें