फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन पैरामेडिकल व 9 दिन इलाइट चैराहा पर ड्यूटी करने के दौरान बीमार हुई महिला सिपाही

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
रविवार सुबह नवाबाद थाने की एक महिला सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों में दहशत फैल गई। महिला सिपाही 30 दिन की ड्यूटी के दौरान कोरोना का शिकार बनी। 5 मई से बुखार आने के बाद उसे क्वारंटीन किया था। जहां जांच होने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद नवाबाद थाने  में दहशत पैदा हो गई है। रविवार सुबह नवाबाद थाने पहुंची स्वास्थ्य विभाग  की टीम ने सभी की स्क्रीनिंग कर दिन भर जांच की। इंस्पेक्टर, दरोगा से लेकर  सिपाहियों की जांच हुई। चार दिन पहले पुलिस लाइन व बजरंग चैकी में तैनात दो सिपाहियों की कोरोना  रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था। लेकिन, अगले ही दिन दोनों की  रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राहत की सांस भी ली थी। लेकिन, रविवार सुबह  नवाबाद थाने में तैनात एक महिला सिपाही की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव की सुनकर  पुलिसकर्मी दहशत में आ गए। यह महिला सिपाही लगातार ड्यूटी के दौरान  संक्त्रस्मण का शिकार हुई। पता चला है कि महिला सिपाही ने 5 अप्रैल से 26  अप्रैल तक पैरामेडिकल कॉलेज में ड्यूटी की थी। इसके बाद उसकी ड्यूटी इलाइट  चैराहा पर 27 अप्रैल से 5 मई तक लगी हुई थी। इस बीच बुखार आने के बाद उसने  इलाज कराया। जहां लगातार बुखार आने के बाद उसे पैरामेडिकल कॉलेज में  क्वारंटीन कर दिया गया था। चिकित्सकों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।  रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। थाने के पूरे स्टाफ  को चिंता सताने लगी। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने पहुुंचकर  इंस्पेक्टर, दरोगा व सभी सिपाहियों की स्क्रीनिंग कर जांच के लिए सैंपल लिया है। थाने के पीछे कमरे में रहती थी महिला सिपाही बताया गया है कि महिला सिपाही थाने के पीछे बने कमरे में रहती थी। उसके साथ  महिला सिपाही भी रहती थीं। ऐसे में उनको भी सैंपल लेकर क्वारंटीन करने की  तैयारी है। अधिकारियों ने सभी को सजग रहकर ड्यूटी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें