फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ने किया आत्मसमर्पण, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तीन साल पहले हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना चिरगांव में भरतपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 15 अप्रैल 2018 को कुछ लोग घर आकर उसके भतीजे महेंद्र यादव को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसका शव पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुशील कुमार चतुर्थ ने वादी मुकदमा छोटेलाल की याचिका स्वीकार करते 24 अक्टूबर 2018 को अभियुक्त करन, वृंदावन, राजकुमार, भगवानसिंह व सुरेंद्र को धारा 147, 149, 364 व 302 के तहत तलब किया था। इस मामले में फरार आरोपी भगवान सिंह ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें