फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विधायक के चालक ने गोली मारकर जान दी

Sat, 13 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बैक बोन की बीमारी से परेशान नगर विधायक के ड्राइवर ने शुक्रवार शाम कमरा बंद करके कनपटी में गोली मार कर आत्म हत्या कर ली।
विज्ञापन


भाजपा विधायक रवि शर्मा का ड्राइवर मयंक मिश्रा (24) पुत्र राजेंद्र मिश्रा निवासी मजदूर वाली गली बड़ा बाजार कोतवाली को बैक बोन की बीमारी थी। दर्द की वजह से वह नौकरी करने नहीं जा रहा था। भाई प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को घर पर मयंक अकेला था।

शाम करीब सात बजे उसने कमरा बंद करके तमंचा से कनपटी पर गोली मार ली। घर में चली गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने लोगों की मदद से दरवाजा खोला और खून से लथपथ मयंक को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रकाश ने बताया कि मयंक ने किस वजह से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की, पता नहीं। संभव है कि बीमारी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया हो। वहीं, कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि परिजन कमरे का ताला लगाकर मयंक को मेडिकल कालेज ले गए।
विज्ञापन


घटनास्थल का मौका मुआयना परिजनों द्वारा कमरे का ताला खोले जाने के बाद ही हो सकेगा। कोई घटनास्थल से छेड़छाड़ नहीं कर सके, इसलिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें