फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: त्योहारों से पहले गली एवं सड़कों की पैचिंग कराएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बारिश में छलनी हो गई सड़कों एवं गलियों के लिए पैचिंग कार्य आरंभ होने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। सड़क निर्माण एवं पैचिंग काम पर करीब 2.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बारिश खत्म होने के साथ ही काम भी शुरू हो जाएंगे। निगम अफसरों का दावा है त्योहारों से पहले यह काम पूरा हो जाएगा।

करीब दो माह के मानसूनी सीजन ने महानगर की अधिकांश सड़कों की हालत खराब कर दी। बारिश में सड़क की गिट्टियां उखड़कर फैल गई हैं। यही हाल अंदरूनी इलाकों की गलियों की भी है। दो अक्तूबर को पितृ विसर्जन होने के साथ ही नवरात्र एवं दशहरा पर्व आरंभ हो जाएगा। इसके देखते हुए पैचिंग के काम अगले कुछ दिनों में प्रारंभ करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास तौर से देवी मंदिरों समेत मुख्य रास्तों पर पहले पैचिंग कराई जाएगी। निगम अफसरों का कहना है कि सड़कों एवं गलियों को चिन्हित कर लिया गया है। खास तौर से जहां-जहां सार्वजनिक दुर्गा पूजा का आयोजन होता है, वहां की आने-जाने वाली सड़क की दशा सुधारी जाएगी। यह काम नवरात्र आरंभ होने से पहले कराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त मो.कमर का कहना है कि निर्माण विभाग को यह सभी काम तयशुदा समय में पूरा कर लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें