फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच लाख से अधिक 40 बकायेदारों की नगर निगम करेगा कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गृहकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। चालू वित्तीय वर्ष के खत्म होने से आठ दिन पहले नगर निगम ने पांच लाख सेे अधिक बकाया वाले 40 भवन स्वामियों की सूची सार्वजनिक की है। निगम अफसरों का कहना है कि टैक्स जमा न करने पर इन भवन स्वामियों की कुर्की होगी। इन भवन स्वामियों को नोटिस भेजी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम को हाउसटैक्स से पूरे साल में करीब 20 करोड़ रुपये वसूल करने होते हैं लेकिन, कई आवासीय भवन स्वामी पिछले कई साल से टैक्स नहीं चुका रहे। नगर निगम अफसरों ने पिछले महीने जब इनको चिन्हित करने का काम शुरू किया तब चालीस भवन स्वामी ऐसे पाए गए जिनके ऊपर पांच लाख रुपये से अधिक का बकाया हो चुका। इनमें भूषण टॉकीज, लोहा गोदाम, श्रद्धा हिल्स कॉलोनी, राकेश बघेल, टाटा मोटर्स, जेएमके मोटर्स, इलाइट आईस फैक्टरी, सीमेंट पाइप फैक्टरी, मारुति सुजृूकी सर्विस सेंटर, रवि अग्रवाल, होटल साई पैलेस, रामराजा दवाई भंडार, नंदनी सिनेमा, ओम रेजीडेंसी, होटल बागवान, होटल ग्रैंड तुलसी जैसे बड़े प्रतिष्ठान शामिल हैं। इन सभी पर लाखों रुपया का टैक्स बकाया है। ब्याज जोड़कर इन सभी को मोटी रकम चुकानी है। निगम अफसरों के मुताबिक इन बकायेदारों पर करीब 10 करोड़ रुपये बकाया हो गया। अब यह रकम वसूल की जाएगी। मुख्य कर निधार्रण अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटियार का कहना है कि इन भवन स्वामियों को नोटिस भेजी गई है। टैक्स चुकता न करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें