फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चरस तस्कर को 10 साल के कारावास की सजा, आठ साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला, जुर्माना भी लगाया

Wed, 22 Mar 2023 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

न्यायालय ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त कपिल अग्रवाल को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया, जिसकी अदायगी न करने पर अभियुक्त को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) आनंद प्रकाश तृतीय की अदालत ने चरस तस्करी का आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। न्यायालय ने आठ साल पुराने मामले में फैसला सुनाया।

विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक दीपक तिवारी ने बताया कि तीन नवंबर 2014 की रात कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दरम्यान पुलिस को झरना गेट के पास युवक जाता हुआ नजर आया। पुलिस को देखकर वह तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद की गई थी। पूछताछ में उसने अपना नाम मुहल्ला चंद्रशेखर आजाद निवासी कपिल अग्रवाल बताया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

 

न्यायालय ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त कपिल अग्रवाल को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया, जिसकी अदायगी न करने पर अभियुक्त को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें