फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर निगम ने रानी महल से गद्दा रजाई वालों को हटाया, खंडेराव गेट से लेकर रानी महल तक बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम की टीम ने खंडेराव गेट से लेकर रानी महल तक सड़क का अतिक्रमण हटाया गया। करीब डेढ़ सौ दुकानदारों को हटवाया गया। दो ट्रॉली सामान जब्त किया गया। रानी महल के पास गुमटी हटाने को लेकर दुकानदार से टीम का विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली के पास नगर निगम की दुकानों के मालिकों ने बरामदे में स्थायी रूप से कब्जा कर लिया था। उसे भी हटवाया गया। रानी महल से खंडेराव गेट की तरफ लौटने के दौरान रानी महल के कोने में रखी लोहे की गुमटी हटाने को लेकर विवाद भी हुआ। संपत्ति अधीक्षक बृजेश वर्मा ने कहा कि गुमटी संचालक का कहना था कि मामला कोर्ट में चल रहा है। मगर वह कागजात दिखा नहीं सका। इस पर गुमटी को हटवा दिया गया। रानी महल के कोने पर स्थायी रूप से कब्जा जमाए गद्दा रजाई वालों को भी हटाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें