फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम : वेडिंग जोन में फड़ लगाने का किराया तय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- दिव्यांगों के लिए 300 रुपये मासिक किराया, अन्य को देने होंगे 1200
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम में शुक्रवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें वेंडिंग जोन में फड़ और ठेला लगाने वालों के लिए किराया तय किया गया। फड़ लगाने वालों को 1200 और ठेले वालों को 500 रुपये मासिक किराया देना होगा।
विज्ञापन

महानगर में नगर निगम ने नंदनपुरा, वीरांगना नगर, विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के पास वेंडिंग जोन बनाया है। यहां पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाए गए हैं, जहां पर फड़ लगाने और ठेले वालों को जगह दी जाएगी। इसके अलावा गणेश चौराहे पर बने वेडिंग जोन में चबूतरे बनाए गए हैं। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने बताया कि फड़ लगाने वालों को मासिक किराया 1200 रुपये देना होगा। दिव्यांगों के लिए 300 रुपये मासिक किराया तय हुआ है। जबकि, ठेले लगाने वाले पुरुषों से 500, महिलाओं से 300 रुपये और दिव्यांगों से कोई मासिक शुरू नहीं लिया जाएगा। फड़ लगाने के लिए दो गुणा दो मीटर स्थान दिया जाएगा। बैठक में पार्षद नीता यादव, लखन कुशवाहा, प्रभु दयाल साहू, अरविंद भार्गव, कुंवर पाल अहिरवार, विजित कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें