फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अस्पताल में मारपीट, डॉक्टर और समीक्षा अधिकारी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थाना इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में बीते दिनों दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित वात्सल्य अस्पताल के संचालक डाॅ. प्रमोद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी को एक बच्चे को पीलिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच बच्चे का पिता नशे की हालत में अस्पताल में पहुंचा और ड्यूटी कर रहे डॉक्टर राजकुमार के साथ गाली-गलौज कर दी। बचाने आए अस्पताल के अन्य कर्मियों को भी गालियां दीं और एससी, एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र व उसके अन्य साथियों के साथ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से शिवाजी नगर निवासी जितेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि वह लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपने पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में बच्चे के इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी, इस पर वहां मौजूद राजकुमार कुशवाहा को इससे अवगत कराया। आधे घंटे बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुन: अवगत कराया तो राजकुमार ने गुस्से में जूता निकालकर मार दिया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी लात-घूंसों से मारा। साथ ही जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार कुशवाहा, डॉ. प्रमोद गुप्ता व पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस मामले में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसके लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें