फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बड़े नालों की सफाई की खुद हकीकत जांचेंगे नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- समीक्षा बैठक में मानसूनी सीजन शुरू होने से पहले सफाई कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मानसूनी सीजन शुरू होने से पहले नगर निगम द्वारा करवाई जा रही नाला सफाई की हकीकत जानने के लिए अब नगर आयुक्त खुद औचक निरीक्षण करेंगे। बुधवार से वह शहर के बड़े नालों का जायजा लेंगे। अगर कहीं पर नाला सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिलती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नाला सफाई को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक की। नाला सफाई के लिए नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोजाना निरीक्षण करके व्हाट्स एप पर फोटो भेजें। तलीझाड़ सफाई कराई जाए। कहा कि बारिश में जलभराव की स्थिति न हो, इसके मद्देनजर दो अहम कदम उठाए गए हैं। पहला शहर के बड़े नालों की की सफाई निर्माण विभाग और छोटे नालों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाई जा रही है। दूसरा एक दर्जन नालों की सफाई टेंडर कराकर कराई जा रही है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि वार्ड 35 नंदनपुरा में ताज कंपाउंड में कब्रिस्तान में रेलवे के नाले से मुख्य नाले तक नाला निर्माण कार्य के लिए रेलवे से संपर्क करके प्रस्ताव तैयार कराया जाए। जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए अभी कच्चा नाला खुदवाया जाए। सिद्धेश्वर मंदिर से धर्मशाला के पास नाला पाटा हुआ है, इससे सफाई में परेशानी हो रही है। इसे तुड़वाकर नाला सफाई का काम कराया जाए। उन्होंने मेहंदीबाग के नाले की सफाई भी तेजी से कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त मो. कमर, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें