फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली, उड़द, तिल, का समर्थन मूल्य बढ़ने से चमकेगी बुंदेलखंड की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केंद्र सरकार के खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ने से इसका सीधा लाभ बुंदेलखंड के किसानों को मिलेगा। खरीफ के नए समर्थन मूल्य में सामन्य धान एवं मूंग में पिछले वर्ष के मुकाबले पचास फीसद जबकि उड़द में पैंसठ प्रतिशत एवं मूंगफली के समर्थन मूल्य में पचास प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, जालौन, महोबा समेत अन्य जनपदों में खरीफ के अंतर्गत आने वाली फसलें व्यापक पैमाने पर होती हैं। झांसी मूंगफली, उड़द, एवं तिल के लिए सर्वाधिक पहचानी जाती है, जबकि ललितपुर, जालौन, महोबा में धान काफी अधिक होता है। पिछले खरीफ सीजन में झांसी में मूंगफली और उड़द का रिकार्ड तोड़ उत्पादन हुआ, जो गुजरात, महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों तक भेजी गई। अब सरकार ने तिल, मूंगफली एवं उड़द के समर्थन मृल्य में बड़ा इजाफा किया है। इससे बुंदेलखंड के किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा। पिछली बार तक एक क्विंटल मूंगफली सरकारी केंद्र में बेचने पर किसानों को 5275 रुपये प्रति क्विंटल मिलता था, लेकिन अब उनको इसके 5550 रुपये मिलेंगे। इसी तरह उड़द के लिए अब तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल अधिक मिलेंगे। सबसे अधिक फायदा तिल उत्पादन करने वाले किसानों को मिलेगा। तिल की एमएसपी 452 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है, जो पिछली बार के मुकाबले पचास फीसदी अधिक है। पिछले वर्ष यहां 95645 हेक्टेयर में किसानों ने इसकी बुवाई की थी। अबकी बार इसके रकबे में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
अगले माह से आरंभ होगी खरीफ की बुवाई
खरीफ सीजन की बुवाई जुलाई में मानसून के साथ ही आरंभ होती है। बुंदेलखंड के अधिकांश इलाकों में मूंगफली, मूंग, तिल, उड़द, धान की बुवाई होती है। इसके अलावा खरीफ में मक्का, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, तुअर, कुल्थी, जूट, सन कपास आदि की फसल भी मानी जाती है लेकिन, इनका रकबा झांसी में बहुत कम है। जुलाई में बुवाई आंरभ होने के बाद सिंतबर-अक्तूबर माह के बीच इनकी कटाई होती है।
विज्ञापन

इनसेट
पिछले तीन साल के दौरान बुवाई का रकबा (हेक्टेयर में)
फसल का नाम 2018 2019 2020
धान 12335 13000 13500
उड़द 50016 95000 98000
मूंग 5976 14000 25000
मूंगफली 30234 30234 32045
तिल 80152 90000 95645
इनसेट
नई एमएसपी रुपये में (प्रति क्विंटल)
पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ोत्तरी
धान सामान्य 1940 72
धान ग्रेड ए 1960 72
मूंग 7275 79
उड़द 6300 300
मूंगलफली 5550 275
तिल 7307 452
इनसेट
समर्थन मूल्य से अधिक कीमत पर मंडी में बिकी थी मूंगफली
पिछले वर्ष मूंगफली की कीमत एमएसपी से भी अधिक हो गई थी। इस वजह से पिछले वर्ष सरकारी खरीद कम हुई थी। वर्ष 2020 में सरकार ने मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5275 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था। अक्तूबर माह में जब फसल आई तब वह करीब 3200-3500 रुपये प्रति क्विंटल रही, लेकिन बाद में दाम अचानक तेज होने लगे। इसके बाद मंडी में बटाली मूंगफली का दाम बढ़कर करीब 5200-5300 रुपये पहुंच गया जबकि देशी मूंगफली 6000 रुपये प्रति कुंतल तक में बिकी। पिछले वर्ष खरीद केंद्रों में करीब 52084.37 मीट्रिक टन खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें