फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गांव में बनाया जाएगा मुक्ति धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा नेता आरपी निरंजन ने संवेदना व्यक्त की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। समथर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बूढ़ेरा घाट पर बीते दिनों ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना में एक महिला की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन बुधवार को ग्राम धौरका पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से भेंटकर गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों का हालचाल जाना। भाजपा नेता ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार दोनों ही पीड़ितों के साथ खड़ी है, किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आरपी निरंजन ने ग्रामवासियों से बातचीत के दौरान गांव की मूलभूत समस्याओं की जानकारी भी ली। ग्रामीणों ने गांव में मुक्तिधाम (श्मशान स्थल) न होने की समस्या बताई, जिस पर उन्होंने तुरंत गांव में मुक्तिधाम बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके इलाज में किसी प्रकार की कमी न आने देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पूंछ मंडल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर, ब्रह्मजीत द्विवेदी, ग्राम प्रधान रविंद्र राजपूत, सुनील राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें