फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा चोरी मामले में बोले सपा सांसद: भगवान भी माफ नहीं करेंगे, सिर्फ कोरम पूरा करने के लिए कराई गई एसआईटी जांच

Tue, 07 Jul 2026 05:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि इस मामले का सच जनता के सामने आना चाहिए। जिन लोगों ने चंदे की राशि में गड़बड़ी की है, उन्हें कानून के साथ-साथ भगवान भी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में सपा सांसद सनातन पांडेय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दशकों तक श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे में गड़बड़ी हुई है। इस पूरे मामले का सच जनता के सामने आना चाहिए।
विज्ञापन


सांसद ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि इस प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी की जांच पूरी तरह "स्क्रिप्टेड" है। उनका आरोप है कि जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही है, जिससे वास्तविक दोषियों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। यह जांच सिर्फ कोरम पूरा करने के लिए हुई। जिन लोगों ने चंदे की राशि में गड़बड़ी की है, उन्हें कानून के साथ-साथ भगवान भी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सपा सांसद ने कानून व्यवस्था के मामले पर भी प्रदेश सरकार को नाकाम ठहराया। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में घटनाएं बढ़ गई है फिर भी सरकार इन पर अंकुश नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें