फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद चंद्रपाल सिंह भी विरोध पर उतरे

Sat, 09 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
samajwadi party, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र से श्यामसुंदर सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी की अंतर्कलह अब सामने आ गई है। सांसद डा. चंद्रपाल सिंह ने बयान दिया है कि वह किसी मौकापरस्त वह कतई साथ नहीं देंगे। इससे खलबली मच गई है। दूसरी तरफ श्याम सुंदर सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है और वह इस पर खरे उतरेंगे।
विज्ञापन


भाजपा छोड़ सपा में शामिल होते ही श्यामसुंदर सिंह को बबीना विधानसभा क्षेत्र का टिकट थमा दिया गया है। अचानक हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम से सपा के साथ-साथ भाजपा के लोग भी भौचक्के हैं। सपा में इसका विरोध भी शुरू हो गया था। श्यामसुंदर के टिकट के विरोध में बबीना विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पार्टी के बड़े नेताओं के स्वर भी मुखर होने लगे हैं।

लंबे समय तक चुप्पी साधे रहने के बाद अब सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह ने श्यामसुंदर के टिकट पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का जरा भी मोह नहीं है कि बबीना से उनके परिवार के किसी सदस्य को प्रत्याशी बनाया जाए। किसी भी वफादार कार्यकर्ता को पार्टी टिकट देगी, वह उसका जी जान से साथ देंगे। सांसद ने कहा कि कल तक जो व्यक्ति भाजपा का झंडा थामे खड़ा था, अगले दिन उसे अचानक सपा प्रत्याशी बनाने पर पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश गया है। कार्यकर्ताओं की इस नाराजगी से पार्टी के प्रदेशीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, श्यामसुंदर सिंह ने कहा कि सपा मुखिया ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है। वह पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। डा. चंद्रपाल सिंह यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के बड़े नेता हैं। उनके बारे में वह कुछ भी नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें