झांसी। विकास भवन सभागार में डीएम आंद्रा वामसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले से लगीं मध्य प्रदेश की सीमाओं को कड़ाई से बंद किया जाएगा। चेक पोस्ट पर पुलिस बल के साथ मेडिकल टीम भी मुस्तैद रहेगी। किसी को भी जनपद की सीमा में ना आने दिया जाए। दिहाड़ी श्रमिकों का पंजीकरण अभियान चलाकर तेजी से किया जाए। नए पास हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जाए। डीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना के 604 केस हैं। जिसमें 45 की मौत हो गई है। जिला एमपी की सीमाओं से जुड़ा है। शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना में कोरोना के केस हैं। इसलिए सतर्क रहना है। लॉक डाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंकों में जनधन खाते के लाभार्थियों द्वारा भीड़ लगाई जा रही है। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुं डे, नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह, एडीएम बी प्रसाद, राम अक्षयवर चौहान, एसपी देहात राहुल मिठास, एसपी नगर राहुल श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव कुमार मौजूद रहे।