झांसी। पुलिस ने जनपद के अलग- अलग स्थानों से लॉकडाउन का उल्लंघन कर कच्ची व देशी शराब बेचते 39 लोगों को पकड़ लिया है।
नवाबाद थाना पुलिस ने कोछाभांवर के निकट से गोरामछिया निवासी रुप सिंह कबूतरा को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। इसी तरह प्रेमनगर थाना पुलिस ने दातार नगर परबई निवासी मीना, पिंकी, सपना, सिरोमन, बबीना पुलिस ने वीजासेन मुहल्ला निवासी राजेश, सिमरिया गांव निवासी गुलाब, खैलार निवासी रामजीलाल, मऊरानीपुर पुलिस ने खकौरा निवासी कल्लू, टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने ओमप्रकाश, सुमन, एरच निवासी सोमवती, भगवानदास, एवरन, लहचूरा पुलिस ने आशा कमला देवी, संध्या, सीपरी बाजार पुलिस ने बालदेवी, किरण, जावेद खान, नरेंद्र साहू, बरुआसागर पुलिस ने हीराबाई, सकरार निवासी गुड्डी, विनीता, सुनीता, रक्सा पुलिस ने ज्योति, उल्दन पुलिस ने अनसुइया, टहरौली पुलिस ने रश्मि, आरती, बड़ागांव पुलिस ने रीनू, मोंठ पुलिस ने भारती, सुरेंद्र, बसंती, देवकुमारी, सरिता, ककरबई पुलिस ने रीवा, गरौठा पुलिस ने मंगलवती को कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया।