संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ागांव। नेशनल हाईवे पर संस्कार ग्रीन कालोनी बराटा स्थित पेट्रोल पंप के सामने चेचिस पिन टूटने से
ट्रक का पिछला हिस्सा अलग होकर पलट गया।
चालक मनोज ने बताया कि झांसी ट्रांसपोर्ट से करीब चालीस टन मुर्गी दाने से लदे ट्रक को लेकर वह शुक्रवार दोपहर में कानपुर के लिए निकला था। बराटा पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही अचानक चेचिस पिन टूट गई और ट्रक का पिछला हिस्सा अलग हो गया। ट्रक में लदा पूरा माल हाईवे पर ही फैल गया। पेट्रोल पंप पर कर्मचारी ने बताया कि ट्रक के बगल से ही गुजर रहा एक बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। वह अचानक पंप की ओर पेट्रोल डलवाने के लिए मुड़ गया था, जिससे चपेट में आने से बच गया।