- मेडिकल कॉलेज प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने दी सहमति, मशीन खराब होने से छह माह से बंद थी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में जल्द अत्याधुनिक एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) मशीन लगने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इसके लिए सहमति दे दी है।
यहां एमआरआई मशीन करीब छह माह से खराब होने से बंद है। सूत्र बताते हैं कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एमआरआई मशीन सही कराने के लिए कंपनी के इंजीनियरों को बुलाया था। उन्होंने चेकिंग के बाद मशीन को अनुपयोगी बताकर सही करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नई मशीन लगाने की दिशा में प्रयास शुरू किए। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि नई मशीन लगवाने के लिए पत्र लिखा था, जिस पर शासन ने संस्तुति दे दी है। जल्द ही अत्याधुनिक एमआरआई मशीन लगने की उम्मीद है, इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।