फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रैफिक ब्लॉक के चलते धीमी रही छह ट्रेनों की चाल

Sat, 06 Apr 2024 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ग्वालियर स्टेशन के ओवर ब्रिज निर्माण में गर्डर चढ़ाने को लेकर शुक्रवार को रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया था। इसके चलते छह ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से दो से चार घंटे तक की देरी से झांसी पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




ग्वालियर में बन रहे ओवर ब्रिज पर गर्डर चढ़ाए जा रहे हैं। इसके चलते रेलवे ने रेलमार्ग पर चलने वाली मद्रास-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, मुंबई-फिरोजपुर पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस और वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को 30 से 50 मिनट की देरी से चलाया था। वहीं इनके अलावा आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से झांसी पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सबसे खराब हालत जनरल और स्लीपर कोच में यात्रा करने वालों की रही। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्वालियर स्टेशन पर गर्डर चढ़ाने को लेकर ब्लॉक लिया गया है। अन्य ट्रेनें दूसरे मंडल से ही लेट चल रही हैं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें भी इतनी देरी से पहुंचीं झांसी
श्री गंगानगर एक्सप्रेस 4.20 घंटे।
भोपाल-झांसी एक्सप्रेस 4 घंटे।
कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3.20 घंटे।
लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे।
राप्तीसागर एक्सप्रेस 2.30 घंटे।
गोंडवाना एक्सप्रेस 2.20 घंटे।
अंडमान एक्सप्रेस 2.10 घंटे।
पंजाब मेल 2.10 घंटे।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1.20 घंटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें