फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह को गिरफ्त में ले रहा है कैंसर

Sun, 26 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
amr ujala cancer camp, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। कैंसर तेजी से पैर पसार रहा है। खासतौर पर मुंह के कैंसर के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। यदि आपके मन में इसे लेकर किसी तरह की शंका है, तो देर न करें। अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांता कैंसर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में 26 जून को शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच कर परामर्श दिया जाएगा। कैंसर की पुष्टि होने पर मुंबई में आपरेशन की सुविधा भी मिलेगी। 
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं गतिविधियों के तहत शहर में नियमित रूप से कैंसर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। पिछली बार आठ मार्च 2016 को कैंप आयोजित किया गया था, जिसमें 230 मरीजों की जांच की गई थी। इनमें 170 पुरुष व 60 महिला मरीज थीं। इनमें से अस्सी फीसदी मरीजों में मुंह का कैंसर पाया गया था। दस मरीजों का मुंबई के भक्ति वेदांत अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है।

इस बार कैंसर कैंप 26 जून को आयोजित किया जा रहा है। कैंप का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई गेट क्रमांक दो के सामने स्थित राघवेंद्र अस्पताल में होगा। इसमें देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और हाल ही में साउथ कोरिया से रोबोटिक्स कैंसर सर्जरी का प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम मरीजों की जांच करेगी।
विज्ञापन


सुबह आठ से दो बजे तक कैंप में हर तरह के कैंसर के संदिग्ध मरीजों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को नि:शुल्क या रियायती दरों पर ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। 

साथ लाएं पुरानी रिपोर्ट 
शंका होने पर शिविर में कोई भी कैंसर की नि:शुल्क जांच करा सकता है। लेकिन, यदि पहले भी जांच कराई हो, तो उसके रिपोर्ट व पर्चे शिविर में साथ लेकर आएं। इससे चिकित्सकों के लिए मर्ज जानकर परामर्श देना आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन


जांच के लिए इन नंबरों पर पंजीकरण कराएं
-------------------------------------
- 09335015426
- 0510-2321123
- 0510-2320448

डॉक्टर से करें सीधी बात (सायं 5 से 9 बजे तक)
-----------------------------------------
- 09520114629
- 09458060436
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें