मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम रेव निवासी 60 वर्षीय मंजू कुशवाहा उर्फ मंजू दादा को शनिवार दोपहर दो लोग बाइक से अपने साथ ले गए। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंजू दादा की पत्नी गोमती ने पुलिस को बताया कि उनके पति गांव में झाड़-फूंक का काम करते हैं। शनिवार दोपहर दो लोग बाइक से आए और मंजू दादा को अपने साथ ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। संवाद