फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में सनसनीखेज वारदात, मां ने ढाई साल की मासूम बच्ची की गला काटकर की हत्या

Tue, 01 Oct 2024 03:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी मासूम बच्ची की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बबीना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मां ने अपनी ढाई साल की मासूम बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया और उसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मां का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। ग्वालियर में उसका इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बबीना थाना इलाके के न्यू पंप हाउस निवासी रश्मि यादव पूरे परिवार के साथ रहती है। 

मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे उसने अपनी ढाई साल की बिटिया परी की गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू लेकर कमरे से बाहर निकलने पर वहां अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दी गई। बबीना थाना प्रभारी सुशील द्विवेदी भी सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया। उसके पति अजय यादव की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें