झांसी। बदलते मौसम और जगह-जगह जलभराव की वजह से वायरल व मच्छरजनित बुखार लोगों को अपनी चपेट में जकड़ रहा है। सोमवार को मेडिकल काॅलेज में करीब 55 रोगी बुखार की शिकायत लेकर आए। वहीं, दो दिन में डेंगू के 67 संदिग्ध रोगियों की जांच हुई जिनमें से सात में डेंगू की पु्ष्टि हुई है।
डॉ. जकी सिद्दीकी ने बताया ओपीडी में करीब 55 रोगी बुखार की शिकायत लेकर आए। ओपीडी और इमरजेंसी में तेज बुखार के करीब 15 रोगियों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मेडिकल कॉलेज के अनुसार दो दिन में 67 डेंगू के संदिग्ध रोगियों की जांच हुई जिनमें से सात में पुष्टि हुई है। सीएमओ कार्यालय में तैनात डॉ. उत्कर्ष राज ने बताया नगरा में दो वर्षीय बच्चे में डेंगू मिला है। इसके अलावा शिवाजी नगर, केके पुरी, बामौर व समथर में भी डेंगू रोगी मिले हैं। ब्यूरो