फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की सरगना सास: बहू और पोती के साथ मिलकर करती थी चोरियां, गिरफ्तारी के बाद तीनों ने खोले राज

Tue, 06 Jun 2023 01:01 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना नाम शन्नो, साहिला और शिबा निवासी बिसातखाना बताया। शन्नो ने बताया कि वह साहिला की सास है जबकि शिबा उसकी पोती है। तीनों मिलकर पर्स से कीमती सामान पार कर देते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी में सास ने अपनी बहू और पोती के साथ मिलकर गिरोह बनाया और तीनों मिलकर चोरियां करती थीं। ये सभी कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके में खरीदारी करने आने वाली महिलाओें को निशाना बनाती थीं। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीनों महिलाओं को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

रविवार को शिवपुरी के दिनारा निवासी संगीता गुप्ता पत्नी धर्मेंद्र नरिया बाजार में खरीदारी करने आई थीं। यहां बुटीक कलेक्शन में तीन महिलाओें ने उनके पर्स से सोने का आभूषण निकाल लिया। शक होने पर सीसीटीवी कैमरे चेक कराए गए। इसमें बगल में बैठी तीन महिलाएं संगीता के पर्स से आभूषण निकलती दिखाई पड़ीं। संगीता ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस भी हरकत में आ गई।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ समय बाद तीनों महिलाओं को कोतवाली इलाके से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान संगीता का 10 ग्राम के सोने के कड़ा समेत करीब दस हजार रुपये नकद एवं डेबिट और क्रेडिट कार्ड था। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम शन्नो, साहिला और शिबा निवासी बिसातखाना बताया। शन्नो ने बताया कि वह साहिला की सास है जबकि शिबा उसकी पोती है। तीनों मिलकर पर्स से कीमती सामान पार कर देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें