फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटी पैदा होने के 15 दिन बाद संदिग्ध हालात में मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर के हंसारी मोहल्ला निवासी मोनिका (24) पत्नी संदीप नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव बाथरूम में हैंगर के सहारे लटका मिला। ससुराल के लोग ही उसे फंदे से उतारकर मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देर-रात प्रेमनगर थाने पहुंचकर पति समेत अन्य ससुरालजनों के खिलाफ तहरीर दी है। हंसारी मोहल्ला निवासी संदीप की पिछले साल 8 जून को मोनिका से शादी हुई थी। ससुरालजनों ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले मोनिका ने एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद मोनिका पिछले सप्ताह ससुराल आई थी। शनिवार को बच्ची बिस्तर पर पड़ी रो रही थी जबकि मोनिका बाथरूम में थी। काफी समय तक जब वह बाहर नहीं आई तब पति ने दरवाजा खटखटाया। अंदर देखने पर मोनिका हैंगर के सहारे फंदा बनाकर लटकी हुई थी। यह देखकर उन लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। तुरंत लेकर मेडिकल अस्पताल आए लेकिन, मायके पक्ष इस बात से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन

मोनिका के भाई अमन का कहना है शुक्रवार रात मोनिका से बात हुई थी। उसने बुलेट न मिलने की वजह से मारपीट करने की बात बताई थी। उन लोगों ने मोनिका को समझाया था। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। जब वे लोग मेडिकल अस्पताल पहुंचे, तब उसकी मौत का पता चला।
विज्ञापन

उन लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। देर-शाम मायके पक्ष के लोगों ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर ससुरालजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें