फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से गुजरे रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की शाम मां-बेटी का कटा शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि पारिवारिक परेशानियों की वजह से मां ने बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। देर रात तक पुलिस पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों की नजर वहां क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शवों पर पड़ी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई। महिला की उम्र तीस वर्ष के इर्दगिर्द आंकी गई, जबकि उसके पास पड़ी बच्ची की आयु लगभग आठ साल होने का अंदाजा लगाया गया। पुलिस ने कुछ लोगों के जरिये जानकारी जुटाई, जिसमें सामने आया कि महिला थाना बड़ागांव के ग्राम बावलटांड़ा की निवासी है। वह पति से अलग अपने मायके में रहती थी। उसके साथ उसकी बच्ची भी रहती थी। पारिवारिक समस्याओं की वजह से मां ने अपनी बेटी के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीपरी बाजार पुलिस ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें