फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मां-बेटे ने घर में घुसकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। टहरौली थाना इलाके के ग्राम बंगरा बंगरी में मां-बेटी ने घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम बंगरा बंगरी निवासी रामस्वरूप अहिरवार की पत्नी तारादेवी ने टहरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके जरिये बताया कि 19 नवंबर की शाम करीब छह बजे उनका बेटा विवेक और बेटी रिया अपने बाड़े की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान गांव का बृजमोहन उर्फ छोटू शराब के नशे में बच्चों से गाली-गलौज करने लगा। जानकारी होने पर उसकी सास दोनों बच्चों को घर ले आई। कुछ देर बाद ही बृजमोहन अपनी मां ममता देवी अहिरवार के साथ उसके घर पहुंचा गया। मां-बेटे गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर घुस आए। उन्होंने घर में खाना खा रहे विवेक को मारपीट करते हुए बाहर खींच लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें