फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यासे बेटे को पानी पिलानी जा रही थी महिला, करंट लगने से मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत

Wed, 27 May 2020 11:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
झांसी के थाना सीपरी बाजार के अंबाबाय में बुधवार दोपहर घर में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। प्यास लगने पर बेटे को पानी पिलाने ले जाते समय लोहे के गेट से चिपककर दोनों हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन


यह देखकर परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। रात में ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

थाना सीपरी बाजार के अंबाबाय निवासी जरदान सिंह अहिरवार गांव करते हैं। बुधवार दोपहर वह गांव में काम पर गए थे। उनकी पत्नी पूजा अहिरवार (28) अपने बच्चों के साथ सो रही थी। 
विज्ञापन


दोपहर में उसके चार वर्षीय बच्चे को प्यास लगी। इस पर वह उठकर बेटे को गोदी में लेकर पानी पिलाने किचिन की तरफ पहुंची। जहां अचानक लोहे का गेट छूते ही अचानक दोनों को करंट लग गया। कुछ ही देर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

यह देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। खबर पाकर जरदान घर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। 

खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मेडिकल कॉलेज पहुंची सीपरी बाजार पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। 

सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि जरदान सिंह के घर के अंदर लोहे के गेट पर बिजली के कई तार लगे थे, इससे लोहे के गेट में अचानक करंट आने के कारण दोनों की जान चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें