फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने रोका मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण

विज्ञापन
moter driving school
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में सारे निर्माण और विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है। परिवहन विभाग का भी एक बड़ा प्रोजेक्ट कोरोना की भेंट चढ़ चुका है। विभाग ने अंबावाय में वाहन निरीक्षण केंद्र और मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण पूरा कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

अंबावाय में परिवहन विभाग की 16 एकड़ जमीन पर वाहन निरीक्षण केंद्र और मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल केे निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। शासन स्तर पर कार्यदायी संस्था नामित करते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया। इसके पीछे मंशा थी कि अब तक वाहन फिटनेस जांच के लिए शहर के अंदर आरटीओ कार्यालय आते हैं, इसके चलते कार्यालय के बाहर जाम की स्थिति बनती है। वहीं, सरकारी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण होने से प्रशिक्षुओं को ठीक से प्रशिक्षण दिया जा सकता है। लेकिन कोरोना ने निर्माण कार्य रोक दिया है। बजट नहीं आने से निर्माण कार्य रुका पड़ा है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने शासन को पत्र लिखा है। आरटीओ राजेश गंगवार ने बताया कि बजट न आने से निर्माण कार्य रुका है। शासन को पत्र लिखा है। प्रस्तावित जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाने के साथ पौधरोपण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें