फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव गृह पर कब्जा कर रहे भू माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भट्टागांव, सिगर्रा, खिरकपट्टी, बड़ाकुंआ व बवेड़ी में बने शव गृह को संरक्षित व सुव्यवस्थित करने की मांग को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 प्रदेश संयोजक सुधीर सिंह एवं महानगर उपाध्यक्ष पंडित प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि वार्ड नंबर 23 सिंगर्रा में शव दाह गृह की बाउंड्रीवाल न होने कारण लोग शौच क्रिया करने जाते हैं। साथ ही भू माफिया अवैध कब्जा कर रहे हैं। वहां पर पानी की व्यवस्था नहीं है।

इससे वहां पर आने वाले क्षेत्र वासियों को परेशानी होती है। प्रतिनिधि मंडल में धर्मेंद्र अग्रवाल, मनीराम राय, देशराज परिहार, नत्थू कुशवाहा, भगवान दास, जमुना प्रसाद वर्मा, रघुवीर राय, सुरेंद्र सैन, रमेश चंद्र नायक, राधे  महाराज, विनोद चौधरी, दुर्जन सिंह, गुल्लन वासुदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें