झांसी। बुधवार को तीन हजार से ज्यादा जांचों में 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 8302 पहुंच गई है। वहीं, 25 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस की कम जांचों के बावजूद मरीज मिलने का औसत अधिक था। मगर बुधवार को 3199 सैंपलों की जांच की गई। इसमें ट्रू नेट की एक, आरटीपीसीआर मशीन से 622 और एंटीजन किट से 2576 सैंपल जांचे गए। इनमें से कोतवाली, सीपरी बाजार, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, आवास विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों के 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 8302 पहुंच गई है। वहीं, राहत भरी बात ये रही कि कोरोना से किसी की भी जान नहीं गई।