फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: साली ने जीजा को चप्पल से मारा, न्यायालय के बाहर जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने दिया दखल

Sun, 06 Nov 2022 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एक महिला और उसके पति के बीच आपसी विवाद का मामला पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। तारीख पर उपस्थित न होने पर पति के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया था। इस पर शनिवार को पति न्यायालय पहुंचा था।
विज्ञापन
पति की पिटाई (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में शनिवार की दोपहर पारिवारिक न्यायालय के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान साली ने जीजा को चप्पल फेंककर मार दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन

एक महिला और उसके पति के बीच आपसी विवाद का मामला पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। तारीख पर उपस्थित न होने पर पति के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया था। इस पर शनिवार को पति न्यायालय पहुंचा था। न्यायालय से बाहर आने पर महिला पक्ष के लोगों का पति से विवाद होने लगा। इसी दौरान महिला के साथ आई उसकी बहन ने युवक को चप्पल फेंककर कर मार दी। इससे मामला और बढ़ गया। 


मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। महिला ने बताया कि उसकी छह साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे अपने साथ नहीं रख रहा है। दोनों को एक बेटा भी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें