फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा हाउसटैक्स को लेकर शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को जनसुनवाई आयोजित हुई। महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में नगर आयुक्त अवनीश राय ने पूरे समय मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनीं और मातहतोें को कार्रवाई के निर्देश दिए। सुबह दस बजे से आंरभ हुई जनसुनवाई में निर्माण विभाग, गृहकर, सम्पत्ति, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, मार्ग प्रकाश, डूडा, पशु चिकित्सा समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने मौके पर ही शिकायतकर्ताओं की शिकायतें दूर कराईं। चौदह जून से यह जनशिकायत शिविर का आयोजन आरंभ किया गया है। अभी तक निर्माण विभाग की 35, गृहकर की 117, सम्पत्ति की 7, अतिक्रमण की 15, मार्ग प्रकाश की 11 शिकायतें लोगों ने दर्ज कराईं। इनमें से सम्पत्ति विभाग की कोई भी शिकायत निस्तारित नहीं हुई जबकि गृहकर संबंधी 86 मामले अभी तक लंबित हैं। महापौर का कहना है कि इसके जरिए मामले जल्द निस्तारित कराए जाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें