फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नहीं हुआ चांद का दीदार... कल मनेगी ईद

Wed, 10 Apr 2024 01:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। रमजान के 29 रोजे पूरे होने पर मंगलवार को आसमान में ईद का चांद नजर नहीं आया। चांद का दीदार नहीं होने पर मस्जिद बिसाती बाजार में रुय्यत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक हुई। देर रात तक चांद की तस्दीक नहीं होने पर कमेटी के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर मनाने का एलान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मगरिब की नमाज अदा होते ही मुस्लिम बस्तियों में चांद देखने के लिए लोगों ने छतों का रुख किया। मस्जिदों में भी चांद देखने वालों का जमावड़ा रहा। आसमान में चांद नजर नहीं आने पर लोगों की निगाहें रुय्यत-ए-हिलाल कमेटी के एलान पर टिक गईं। मस्जिद बिसाती बाजार में हुई बैठक में कमेटी के सदस्यों ने देर रात तक चांद की तस्दीक होने का इंतजार किया, लेकिन चांद नजर न आने पर बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर मनाने का एलान किया। बैठक में मुफ्ती साबिर कासमी, मुफ्ती आरिफ नदवी, मौलाना खुर्शीद कासमी, मौलाना रिजवान कासमी, हाफिज रियाज फैसल, हाफिज गफ्फार, हाफिज शहजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें