संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पूज्य सिंधी पंचायत भवन शहर में पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी महिला शक्ति संगठन के तत्वावधान में सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता हुई। इसमें महिलाओं ने पाक कला का प्रदर्शन किया। स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान झूलेलाल जी की वंदना की गई। इसमें 44 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी घर से स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लाईं थीं। जज कंचन आहूजा रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूनम शर्मा एवं सुनीता शर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत अध्यक्ष हरीश हासानी, बबीता हासानी, डॉली भाटिया, हर्षा कोडवानी, पूनम कलवानी, लक्ष्मी हेमलानी, आशा कुकरेजा, अंजली बचवानी, आकाश खियानी, अमित खियानी, दिनेश कोडवानी, धीरज कुकरेजा मौजूद रहे।
वहीं झूलेलाल जयंती की पूर्व संध्या पर एसएसडी धाम के अध्यक्ष रमेश विरयानी, सीपरी सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनोहर मोटवानी, अनिल गुरनानी, महेश पमनानी, विनोद पहलाजानी, वंशीदास प्रेमानी ने सिंधी व्यंजन फुल्के पटाटा (रोटी आलू) का वितरण किया। इस अवसर पर दीपा डलवानी, पूनम प्रेमानी, भावना सहजवानी, मोना हिरवानी, जय किशन प्रेमानी मौजूद रहे।