फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भादो में होगी त्योहारों की बहार... घर और मंदिरों में गूंजेगी जय-जयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भादो का महीना शुरू हो चुका है। इसमें तीज त्योहार व व्रतों की बहार रहेगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। बलदाऊ जन्मोत्सव हरछठ, राधा अष्टमी और गणेश उत्सव सहित कई बड़े पर्व भी धूमधाम से मनाए जाएंगे।
विज्ञापन

भगवान कृष्ण की भक्ति को समर्पित भादो माह का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। इस माह में 15 से अधिक छोटे-बड़े त्योहार एवं व्रत होंगे। मंदिरों में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। गली-गली गणेश उत्सव की धूम होगी। इसके साथ ही बुंदेलखंड के ग्रामीण अंचलों में भी लोक देवताओं की पूजा एवं धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। धर्माचार्य हरीओम पाठक के अनुसार भादो माह में गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग 25 अगस्त को रहेगा। इस दिन मासिक शिवरात्रि भी होगी। कुल मिलाकर भादो का महीना भक्ति का होगा। कभी कान्हा की जय-जयकार होगी तो कभी राधारानी की। बप्पा भी घर घर में विराजमान होंगे।
विज्ञापन

ओरछा में है सावन और भादो स्तंभ
झांसी। ओरछा में भगवान रामराजा के मंदिर से ठीक पहले दो विशाल स्तंभ हैं। स्थानीय लोग इसे सावन और भादो कहते हैं। इन्हें लेकर कई तरह की किवदंतियां हैं।
यह होंगे मुख्य त्योहार व व्रत
15 अगस्त को गणेश चतुर्थी व्रत
बलदाऊ जन्मोत्सव हरछठ 17 को
जन्माष्टमी 19 को
जया एकादशी 23 अगस्त को
24 को प्रदोष
30 को हरितालिका तीज
31 अगस्त को गणेश उत्सव प्रारंभ
एक सितंबर को ऋषि पंचमी व्रत
दो को संतान सप्तमी व्रत
तीन को राधाष्टमी
छह को जलझूलनी एकादशी
आठ को प्रदोष व्रत होगा।
नौ सितंबर को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें